राज्यों के मजबूत होने से भारत संघ मजबूत होगा : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारत संघ तभी मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होंगे. साथ ही ममता ने उन राज्यों के लोगों को बधाई दी, जो एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. उन्होंने लोगों से देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का आग्रह […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारत संघ तभी मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होंगे. साथ ही ममता ने उन राज्यों के लोगों को बधाई दी, जो एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. उन्होंने लोगों से देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का आग्रह किया.
ममता ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत संघ तभी मजबूत बनेगा, जब राज्य मजबूत होंगे. आइए, हम संघीय ढांचे को मजबूत बनायें. जय हिंद. जय बांग्ला.’
गौरतलब है कि आज कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. लक्षद्वीप, पुड्डुचेरी, अंडमान और निकोबार केंद्रशासित क्षेत्र भी एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




