दो नवंबर को टॉलीवुड हस्तियों को भाजपा देगी श्यामप्रसाद शरद सम्मान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 8:21 PM
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा टॉलीवुड हस्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को चुनौती देते हुए भाजपा ने टॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को श्यामप्रसाद बंगीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है. हालांकि भाजपा प्रत्यक्ष रूप से यह सम्मान नहीं प्रदान करेगी, वरन भाजपा समर्थित टॉलीवुड कलाकारों की संस्था बंग प्रयास […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा टॉलीवुड हस्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को चुनौती देते हुए भाजपा ने टॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को श्यामप्रसाद बंगीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है.
हालांकि भाजपा प्रत्यक्ष रूप से यह सम्मान नहीं प्रदान करेगी, वरन भाजपा समर्थित टॉलीवुड कलाकारों की संस्था बंग प्रयास द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. इस सम्मान समारोह का आयोजन दो नवंबर को साल्टलेक स्थित इजेडसीसी ऑडिटोरियम में किया जायेगा.
भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार सम्मान समारोह के कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष करेंगे,जबकि उद्घाटन भाजपा के महासचिव व केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय करेंगे.
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो रहेंगे तथा राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. बंग प्रयास के सदस्य अरिंदम चक्रवर्ती ने बताया कि बंग प्रयास टॉलीवुड के कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है तथा इस क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा. दुर्गा पूजा के दौरान भी बंग प्रयास द्वारा शरदोत्सव पुरस्कार का आयोजन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










