सीएम ममता ने अपने आवास पर की काली पूजा, रखा व्रत, बनाया भोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2019 11:52 AM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट क्षेत्र में स्थित अपने आवास में रविवार रात काली पूजा की. बनर्जी के आवास पर पिछले चार दशक से काली पूजा हो रही है. मुख्यमंत्री ने पूजा के लिए पूरे दिन का व्रत रखा, भोग बनाया. पूजा में तमाम वीवीआईपी, कैबिनेट मंत्रियों, नेताओं और अन्य […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट क्षेत्र में स्थित अपने आवास में रविवार रात काली पूजा की. बनर्जी के आवास पर पिछले चार दशक से काली पूजा हो रही है. मुख्यमंत्री ने पूजा के लिए पूरे दिन का व्रत रखा, भोग बनाया.
पूजा में तमाम वीवीआईपी, कैबिनेट मंत्रियों, नेताओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने पूजा के दौरान यज्ञ किया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी पत्नी के साथ रविवार को काजी पूजा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. वह करीब दो घंटे वहां रहे. यहां तक की पूजा के लिए मुख्यमंत्री ने अपने दरवाजे सभी के लिए खोल दिये थे. आम लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










