ePaper

एनआरसी से मौत के लिए सीएम जिम्मेवार : भाजपा

Updated at : 25 Sep 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी से मौत के लिए सीएम जिम्मेवार : भाजपा

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी को लेकर डर पैदा कर रही है. इसी वजह से यहां छह लोगों की मौत हुई है. मंगलवार को इसका जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि एनआरसी की वजह से अगर कोई […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी को लेकर डर पैदा कर रही है. इसी वजह से यहां छह लोगों की मौत हुई है.

मंगलवार को इसका जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि एनआरसी की वजह से अगर कोई मौत हुई है, तो इसके लिए केवल ममता बनर्जी जिम्मेवार हैं.
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने ट्वीट किया : ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि एनआरसी को लेकर वह सड़कों पर क्यों उतरी थीं.
श्री सिन्हा ने कहा कि अब ममता कहती हैं कि असम में एनआरसी असम समझौता की वजह से लागू हुआ, लेकिन पूर्व में इसे लेकर कई तरह की अफवाह फैलाती रही हैं. लोगों को डराती-धमकाती रही हैं. राजनीति के लिए उन्होंने ही एनआरसी पर सबसे अधिक डर फैलाया, इसलिए एनआरसी की वजह से अगर कोई मौत हुई है, तो इसके लिए केवल ममता बनर्जी जिम्मेवार हैं. गौरतलब है कि सोमवार को महानगर में ममता बनर्जी ने दावा किया था कि विगत कुछ दिनों में एनआरसी के डर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में छह लोगों ने खुदकुशी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola