डेंगू ने फिर ली दो की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में डेंगू का कहर जारी है. रविवार को भी फिर डेंगू ने दो लोगों की जान ले ली. गौरतलब है कि राज्य में अब तक डेंगू से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. डेंगू के सबसे अधिक मामले उत्तर 24 परगना जिले में देखे जा रहे हैं. कमरहट्टी में डेंगू से […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में डेंगू का कहर जारी है. रविवार को भी फिर डेंगू ने दो लोगों की जान ले ली. गौरतलब है कि राज्य में अब तक डेंगू से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. डेंगू के सबसे अधिक मामले उत्तर 24 परगना जिले में देखे जा रहे हैं.
कमरहट्टी में डेंगू से महिला की मौत :
डेंगू से पीड़ित एक महिला की रविवार सुबह बेलघरिया स्थित एक नर्सिंगहोम में मौत हो गयी. उसका नाम अर्पिता पासवान बताया गया है. वह कमरहट्टी के 14 नंबर वार्ड की रहनेवाली थी. उसके परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है.
बताया जाता है कि वह गत मंगलवार से तेज बुखार से पीड़ित थी. उसे दो दिन पहले बेलघरिया में एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतका के पति किशन पासवान का आरोप है कि डेंगू को लेकर उचित व्यवस्था न रहने के कारण ही इलाके में डेंगू फैलता जा रहा है.
इसमें उनकी पत्नी भी चपेट में आ गयी. वहीं, नगरपालिका के सीआइसी (स्वास्थ्य) बिमल साहा ने कहा की दक्षिणेश्वर रेलवे क्वार्टर में साफ-सफाई के भाव में ही डेंगू फैल रहा है. इसके लिए हमने रेलवे को ज्ञापन भी सौंपा है. नगरपालिका की ओर से हर तरह की व्यवस्था की गयी है. दवा का छिड़काव किया जा रहा है.
डेंगू : वार्ड 52 में निगम का अभियान आज
कोलकाता. महनगर के 52 नंबर वार्ड में कोलकाता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जायेगा. वार्ड स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन समेत अन्य जगहों पर अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में कोलकाता के डिप्टी मेयर अतिन घोष समेत निगम के अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहेंगे .
रिजेंट पार्क : डेंगू से बच्ची की मौत
कोलकाता. दक्षिण कोलकाता स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात डेंगू से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची का नाम प्रज्ञा साहा बताया गया है. साढ़े नौ साल की प्रज्ञा रिजेंट पार्क इलाके की रहनेवाली थी. उधर, बच्ची की मौत को लेकर न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही कोलकाता नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की पुष्टि की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




