18 को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार (18 सितंबर) की शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगी. पीएमओ ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है. मुख्यमंत्री मंगलवार को नयी दिल्ली जायेंगी. 18 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार (18 सितंबर) की शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगी. पीएमओ ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है. मुख्यमंत्री मंगलवार को नयी दिल्ली जायेंगी. 18 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगी.
इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करके मुलाकात का समय मांगा. उनके आवेदन के बाद ही पीएमओ से मुलाकात का वक्त मुकर्रर कर दिया गया.
बंगाल की सीएम दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीएमओ से संपर्क कर मुलाकात का समय मांगा है. राज्य मुख्यालय नबान्न के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुश्री बनर्जी प्रधानमंत्री के साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करना चाहती हैं.
अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही केंद्र और राज्य की परियोजनाओं पर चर्चा करना चाहती हैं. प्रधानमंत्री फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं. इसलिए पीएमओ से ममता बनर्जी को मुलाकात का समय नहीं मिला है. उल्लेखनीय है कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं थीं. केंद्र सरकार की किसी भी बैठक में वह हिस्सा नहीं ले रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




