रानीगंज के तीराट में डंपर ने आदिवासी युवक को रौंदा, भीड़ ने 5 डंपर फूंके, विधायक अग्निमित्रा पाल धरने पर

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पड़ी साइकिल और पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरीं भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल.
Raniganj Tirat Accident Violence: पश्चिम बंगाल में शिल्पांचल के रानीगंज के तीराट में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार आदिवासी युवक को कुचल दिया. हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने 5 डंपर को जला डाला. विधायक अग्निमित्रा पाल ने 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Raniganj Tirat Accident Violence: पश्चिम बंगाल के रानीगंज थाना क्षेत्र के तीराट इलाके में सोमवार को एक सड़क हादसे ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. निमचा फांड़ी के तीराट शिवानंद आश्रम के पास बालू लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने ईंट भट्ठा मजदूर अविनाश मुर्मू (23) को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौत के बाद भड़के स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासी समाज ने जमकर तांडव मचाया. बालू ले जा रहे 5 डंपरों को आग के हवाले कर दिया.
हादसे के बाद रणक्षेत्र बना तीराट
हादसा उस वक्त हुआ, जब अविनाश मुर्मू काम खत्म करके साइकिल से घर लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालू लदे डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला. घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों के बीच युवक की स्थिति को लेकर घंटों तीखी नोकझोंक होती रही. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया और सच छिपाने का आरोप लगाया.
गुस्सायी भीड़ ने डंपरों में लगायी आग, दमकल को रोका
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद बेकाबू भीड़ ने दामोदर नदी के किनारे खड़े 5 डंपरों में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काला धुआं छा गया. आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियों को भी उग्र प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में रोक दिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अग्निमित्रा पाल ने की 10 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा की निवर्तमान विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गयीं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बालू माफिया पर तीखा प्रहार किया. कहा कि टीएमसी नेताओं और माफिया की सांठगांठ निर्दोष लोगों की जान ले रही है. पुलिस को जनता की जान से ज्यादा कमीशन की फिक्र है. उन्होंने मांग की है कि जब तक मृतक की पत्नी रूपाली मुर्मू को 10 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिलती, उनका धरना खत्म नहीं होगा.
Raniganj Tirat Accident Violence: पुलिस और केंद्रीय बल तैनात
हालात बेकाबू होते देख डीसी ध्रुव दास, एसीपी विमान कुमार मिर्धा और कई थानों के पुलिस अधिकारी भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचाया. फिलहाल इलाके में तनाव है. पुलिस बल गश्त कर रहा है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले नाका चेकिंग में मिले डॉलर और दीनार, पुलिस महकमे में हड़कंप
छह माह तक डिजिटल अरेस्ट रख वयोवृद्ध से लूट लिये 2.62 करोड़ रुपये
बैरागी बागान के आदिवासियों को सुने बिना ही आगे बढ़ गये विधायक हरेराम
भिरंगी रोड इलाके में रास्ते को लेकर हुआ हंगामा, दोनों पक्षों में ठनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




