भिरंगी रोड इलाके में रास्ते को लेकर हुआ हंगामा, दोनों पक्षों में ठनी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

वार्ड 20 के भिरंगी रोड इलाके में बाहर निकलने के लिए सड़क छोड़ने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने हंगामा किया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

वार्ड 20 के भिरंगी रोड इलाके में बाहर निकलने के लिए सड़क छोड़ने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. सूचना पर फरीदपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर समाधान का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों ने सजल चटर्जी और कपिलेश्वर मुखर्जी पर बाहर निकलने वाले रास्ते की जमीन घेरने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि जीटी रोड से सटे इलाके में वर्षों पहले खरीदी गई जमीन से निकलने का रास्ता घेराबंदी कर बंद कर दिया गया है. इस कारण आवागमन में परेशानी हो रही है.

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

मंजू चौधरी, सुशील प्रसाद और तरुण दास ने आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बावजूद जमीन खाली नहीं की जा रही है और इसकी शिकायत प्रशासन से की गई है. वहीं सजल चटर्जी और कपिलेश्वर मुखर्जी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रास्ता दूसरी ओर से है और उनकी जमीन से सड़क निकालने की मांग गलत है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola