Bengal News : करंट की चपेट में आये एक ही परिवार के तीन लोग, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

बर्धमान अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व बर्धमान जिले के रायना थाना क्षेत्र में बिजली करंट से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बचाव कर इलाज के लिए पहुंचाया.

विज्ञापन

बर्धमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पूर्व बर्धमान जिले के रायना थाना क्षेत्र के सेहारा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान मनोज मित्र और आदुरी मित्र के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घर में बिजली से जुड़ा काम चल रहा था.

एक का चल रहा ईलाज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को बचाया और इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने मनोज मित्र और आदुरी मित्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो मौतों से गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही सेहारा गांव में फैली. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद रायना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola