"मंदी से ध्यान हटाने को चंद्रयान का ढिंढोरा पीट रहा केंद्र"

Updated at : 07 Sep 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
"मंदी से ध्यान हटाने को चंद्रयान का ढिंढोरा पीट रहा केंद्र"

कोलकाता : देश के वैज्ञानिक आज इतिहास रचने से सिर्फ चंद कदम दूर हैं. पूरा देश चंद्रयान 2 के चांद की धरती पर सफलता पूर्वक उतरने की दुआ कर रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बहुप्रतीक्षित मिशन को लेकर विवादित बयान दिया है. ममता बनर्जी ने मिशन को देश […]

विज्ञापन

कोलकाता : देश के वैज्ञानिक आज इतिहास रचने से सिर्फ चंद कदम दूर हैं. पूरा देश चंद्रयान 2 के चांद की धरती पर सफलता पूर्वक उतरने की दुआ कर रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बहुप्रतीक्षित मिशन को लेकर विवादित बयान दिया है. ममता बनर्जी ने मिशन को देश के आर्थिक हालातों से जोड़ते हुए कहा कि देश की आर्थिक नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार चंद्रयान का ढिंढोरा पीट रही है. ऐसा कर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात पश्चिम बंगाल विधानसभा में एनआरसी पर बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आर्थिक नाकामियों को छिपाने के लिए चंद्रयान मिशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है. इससे पहले भी वे सत्ता में थे, तब ऐसा मिशन क्यों नहीं हुआ. यह सब आर्थिक मंदी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है.

चिदंबरम के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आइएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की. उन्होंने विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को उनके प्रति ‘कुछ तो सम्मान’ दिखाना चाहिए था. सुश्री बनर्जी ने कहा, मुझे नहीं पता कि चिदंबरम पर मामला क्या है.
कानून अपना काम करेगा, लेकिन उन्हें साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है. उन्हें चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था. दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आइएनएक्स मीडिया मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola