कोलकाता में आज से दो दिवसीय काव्य महाकुंभ

Updated at : 06 Sep 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में आज से दो दिवसीय काव्य महाकुंभ

राष्ट्रीय साहित्य अकादमी एवं प्रभात खबर के तत्वावधान में कार्यक्रम कोलकाता : राष्ट्रीय साहित्य अकादमी एवं प्रभात खबर के तत्वावधान में शुक्रवार से दो दिवसीय काव्य महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को प्रथम काव्य महाकुंभ 2019 कोलकाता के कवियों द्वारा कविता पाठ भारतीय भाषा परिषद के सेमिनार हाल में शाम पांच से नौ बजे […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय साहित्य अकादमी एवं प्रभात खबर के तत्वावधान में कार्यक्रम

कोलकाता : राष्ट्रीय साहित्य अकादमी एवं प्रभात खबर के तत्वावधान में शुक्रवार से दो दिवसीय काव्य महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को प्रथम काव्य महाकुंभ 2019 कोलकाता के कवियों द्वारा कविता पाठ भारतीय भाषा परिषद के सेमिनार हाल में शाम पांच से नौ बजे तक होगा. सात सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक भारतीय भाषा परिषद कोलकाता के सभागार में प्रथम सत्र का उद्घाटन समारोह एवं काव्य पाठ होगा.

कार्यक्रम में प्रधान अतिथि के तौर पर बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नयी दिल्ली के कवि ज्ञानभिक्षु प्रेम भारद्वाज, अध्यक्ष के रूप में प्रभात खबर कोलकाता के संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर कंचन शर्मा (शिमला), चरण सिंह तोमर (प्रो इंदौर विश्वविद्यालय), रामकिशोर उपाध्याय (नयी दिल्ली), कविता विकास (धनबाद), स्नेहा शर्मा (रांची) एवं कोलकाता के कविगण कविता पाठ करेंगे.

कार्यक्रम में प्रिंसिपल (कोलकाता गर्ल्स कॉलेज) डॉ सत्या उपाध्याय, राष्ट्रीय साहित्य अकादमी कोलकाता के अध्यक्ष रामनाथ बेखबर, उपाध्यक्ष विवेक शुक्ला, विश्वजीत शर्मा, सचिव संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष एस राय, संयुक्त सचिव ज्ञान पाण्डेय और रमाकांत सिन्हा, संयोजक रणविजय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola