बहूबाजार पीड़ितों को मिलेगा घर के बदले घर, आय की भी होगी भरपाई

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहूबाजार में मेट्रो के कार्य की वजह से घरों में दरार आने और फिर होटलों में रहने को मजबूर लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सचिवाल नबान्न में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के बाद संवाददाताओं को उन्होंने बताया कि पीड़ितों को उनके घर के बदले घर, दुकान […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहूबाजार में मेट्रो के कार्य की वजह से घरों में दरार आने और फिर होटलों में रहने को मजबूर लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सचिवाल नबान्न में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के बाद संवाददाताओं को उन्होंने बताया कि पीड़ितों को उनके घर के बदले घर, दुकान के बदले दुकान और रोजगार के बदले रोजगार मिलेगा.
उक्त बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मलय दे, गृह सचिव आलापन बंद्योपाध्याय, कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा, मेयर फिरहाद हकीम, सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, विधायक नयना बंद्योपाध्याय, परिवहन तथा आपदा विभाग के सचिव, मेट्रो रेलवे के जीएम पीसी शर्मा तथा कोलकाता मेट्रो रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक मानस सरकार के अलावा पीड़ितों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने बताया कि हालात के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कोर ग्रुप बनाया गया है जिसमें गृह सचिव, पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त(मध्य), मेयर, सुदीप बंद्योपाध्याय, मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक, केएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक, परिवहन तथा आपदा विभाग के सचिव व पीड़ितों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. यह ग्रुप हालात की प्रगति पर नजर व पुनर्वास की देखरेख करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










