कन्याश्री योजना से 60 लाख बच्चियों को मिली है मदद : ममता बनर्जी
Updated at : 15 Aug 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि कन्याश्री योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है. कन्याश्री दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. सुश्री बनर्जी ने कहा कि कन्याश्री छात्रवृत्ति […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि कन्याश्री योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है. कन्याश्री दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपये खर्च किये हैं.
सुश्री बनर्जी ने कहा कि कन्याश्री छात्रवृत्ति से लड़कियों को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने सपने पूरे करने में मदद मिली. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि कन्याश्री दिवस बंगाल के लिए एक खास दिन है. कन्याश्री योजना 2013 में शुरु हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं.
लड़कियां राज्य, देश और विश्व के लिए बहुमूल्य हैं. कन्याश्री छात्रवृत्ति लड़कियों को स्कूल से कॉलेज, विश्वविद्यालय तक ले जाती है, जहां वे भारत की स्वतंत्र महिलाएं बनती हैं. इस पहल से 60 लाख से अधिक लड़कियां सशक्त बनी हैं. योजना की शुरुआत से अब तक इस पर 7000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये गये हैं.
संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी सरकार को कन्याश्री योजना के जरिए जन सेवा करने की खातिर 2017 में पुरस्कृत भी किया था.
इधर बुधवार को कन्याश्री दिवस के मौके पर नजरुल मंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगी. साथ ही हर जिले में कन्याश्री कॉलेज भी बनाया जायेगा.
ममता बनर्जी ने कहा कि छात्राएं अपनी कन्याश्री छात्रवृत्ति का नवीकरण कर सकती हैं. स्कूल में मिलने वाली छात्रवृत्ति नवीकरण करके कॉलेज और फिर उच्च शिक्षा में भी मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




