भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोलकाता : सीमा पार कर भारत आने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को बिठारी और हाकीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में बताया. बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि गश्ती दल ने शुक्रवार की रात उत्तर 24 परगना के बिठारी, हाकीपुर और डोबोलिया इलाके से दो […]
कोलकाता : सीमा पार कर भारत आने की कोशिश कर रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को बिठारी और हाकीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में बताया.
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि गश्ती दल ने शुक्रवार की रात उत्तर 24 परगना के बिठारी, हाकीपुर और डोबोलिया इलाके से दो अलग-अलग घटनाओं में बांग्लादेश की आठ महिलाओं और चार पुरुषों को पकड़ा.
शनिवार को जारी बयान में कहा गया, ‘शुरुआती पूछताछ के दौरान, बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बताया कि बांग्लादेशी बिचौलिए की मदद से वे वे भारत में घुसे.’ बयान के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों को आगे कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




