बंगाल के कांकीनाड़ा में शूटआउट, छत से गिरकर अपराधी की मौत, इलाके में तनाव

Updated at : 13 Jul 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के कांकीनाड़ा में शूटआउट, छत से गिरकर अपराधी की मौत, इलाके में तनाव

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई बमबाजी की घटना से फिर इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गयी नाकेबंदी में छत से गिर कर एक अपराधी की मौत हो गयी. हालांकि इलाके के लोगों का आरोप है कि अपराधी […]

विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर हुई बमबाजी की घटना से फिर इलाके में तनाव फैल गया. घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गयी नाकेबंदी में छत से गिर कर एक अपराधी की मौत हो गयी. हालांकि इलाके के लोगों का आरोप है कि अपराधी की मौत पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में हुई है. मृतक की पहचान कांकीनाड़ा के सुखियापाड़ा निवासी प्रभु साव (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. इलाक में तनाव है.

क्या है घटना
यह घटना जगदल के सुअरमारी इलाके में शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब हुई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार कांकीनाड़ा छह नंबर रेलवे साइडिंग इलाके में स्थित मैदान में शांति बनाये रखने के लिए बच्चों का फुटबॉल मैच आयोजित किया गया था. खेल शुरू होने के पहले ही कुछ अपराधियों द्वारा इलाके में तीन -चार बम विस्फोट किये गये. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी जगदल थाने की पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भाग निकले, लेकिन प्रभु साव पुलिस की नजर में आ गया. प्रभु और उसका एक और साथी भाग कर एक घर की छत पर चढ़ गये. बताया जाता है कि प्रभु ने पुलिस पर बम व गोलियों से हमला किया. उसी दौरान पुलिस द्वारा चलायी गोली से घायल होकर एस्बेस्टर की छत को तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि इस दौरान प्रभु साव का साथी वहां से भाग निकला.

क्या कहना है पुलिस आयुक्त का
बैरकपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रभु साव के बारे में इलाके में हथियार लेकर लोगों को धमकाने संबंधी शिकायतें मिल रही थीं. उसके बाद से पुलिस उस पर नजर रख रही थी. प्रभु पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. खबर मिलते ही पुलिस उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की. लेकिन वह पुलिस पर छत से हमला करने लगा. पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं. लेकिन उसकी मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है. उसकी मौत छत से गिरने के कारण हुई है. प्रभु के पास से 70 एमएम रिवाल्वर बरामद किया गया है. पुलिस इलाके में छापामारी कर अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि 22 नंबर गली में बम विस्फोट की घटना हुई है. इसमें शामिल अपराधियों की पहचान हो गयी है. पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola