#WestBengal : पुलिस और भाजपा समर्थकों में झड़प, कई लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 7:58 AM
बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में भाजपा की एक रैली को रोकने के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गयी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में पार्टी समर्थकों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर पुलिस पर फेंके, जिसमें एएसआइ विभु भट्टाचार्य और सिविक वालंटियर व्रतमय सरकार घायल हो […]
बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में भाजपा की एक रैली को रोकने के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गयी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में पार्टी समर्थकों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर पुलिस पर फेंके, जिसमें एएसआइ विभु भट्टाचार्य और सिविक वालंटियर व्रतमय सरकार घायल हो गये. चार पुलिस वैन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई भाजपा समर्थक जख्मी हुए हैं. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग भी की. हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. खबर लिखे जाने तक जिले के एसपी प्रसून बनर्जी घटनास्थल पर मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि बालुरघाट लोकसभा केंद्र से भाजपा जीती है. इसको लेकर शनिवार को नागरिक अभिनंदन सभा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










