सिंगूर आंदोलन सबसे बड़ी भूल : मुकुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 5:23 AM
कोलकाता : सिंगूर आंदोलन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने कहा कि सिंगूर में जमीन के लिए आंदोलन करना सबसे बड़ी भूल थी. इस आंदोलन के कारण उद्योग जगत में बंगाल के प्रति गलत धारणा पैदा हो गयी है. अब इस बात को […]
कोलकाता : सिंगूर आंदोलन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने कहा कि सिंगूर में जमीन के लिए आंदोलन करना सबसे बड़ी भूल थी. इस आंदोलन के कारण उद्योग जगत में बंगाल के प्रति गलत धारणा पैदा हो गयी है. अब इस बात को सिंगूर की मिट्टी ने भी स्वीकार कर लिया है. इस बार लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सिंगूर में भी हार का मुंह देखना पड़ा है.
उन्होंने कहा कि उस समय वह तृणमूल कांग्रेस में थे और मानते हैं कि सिंगूर आंदोलन नहीं होना चाहिए था. सिंगूर में ना आज खेती हो रही है और ना ही कारखाना लग पाया है, इसलिए सिंगूर के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन की नीति को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस पंचायत, पंचायत समिति के सदस्य व विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं. ममता बनर्जी के पास आज उनकी पुलिस के अलावा और कोई नहीं है. इसलिए वह प्रशांत किशोर को लेकर आयी हैं. वह कौन-सी साड़ी पहनेंगी, क्या बोलेंगी, क्या खायेंगी, क्या चप्पल पहनेंगी, यह अब प्रशांत किशोर तय करेंगे.
मुकुल वहां खिचड़ी खाने जाते थे : पार्थ: सिंगूर आंदोलन को लेकर मुकुल राय द्वारा दिये गये बयान पर कटाक्ष करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि वह क्या कृषक आंदोलन व जमीन आंदोलन को समझते हैं. वह तो सिंगूर सिर्फ खिचड़ी खाने जाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










