हाथ की नस काट कर की खुदकुशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के बीसी-79 में एक युवक ने अपने बायें हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली. बिस्तर पर लहूलुहान हालत में उसका शव पाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में […]
विज्ञापन
बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला शव
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के बीसी-79 में एक युवक ने अपने बायें हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली. बिस्तर पर लहूलुहान हालत में उसका शव पाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम तीर्थंकर मुखर्जी (39) बताया गया है. वह साल्टलेक के बीसी- 79 में रहता था. दोपहर में तीर्थंकर के पिता उसे बुलाने के लिए उसके कमरे में गये, तो देखा कि वह अपने बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा है और उसके बायें हाथ की नस कटी हुई है. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और यही खुदकुशी का कारण हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




