हवाला के जरिये लोगों के बीच रुपये बांट रही है भाजपा : ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 2:28 AM
विज्ञापन
बारासात लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार काकोली घोष दस्तिदार के समर्थन में भी चुनावी सभा को किया संबोधित कहा : जेड प्लस सुरक्षा के तहत ले जाये जा रहे हवाला के रुपये कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा वोट पाने के लिए मतदाताओं के बीच रुपये बांटने के लिए […]
विज्ञापन
बारासात लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार काकोली घोष दस्तिदार के समर्थन में भी चुनावी सभा को किया संबोधित
कहा : जेड प्लस सुरक्षा के तहत ले जाये जा रहे हवाला के रुपये
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा वोट पाने के लिए मतदाताओं के बीच रुपये बांटने के लिए हवाला माध्यम का इस्तेमाल कर रही है और कानून लागू करने वाली एजेंसियां इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं. उन्होंने बारासात लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार काकोली घोष दस्तिदार के समर्थन में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेड प्लस सुरक्षा के तहत रुपये ले जाये जा रहे हैं और हवाला के माध्यम से लोगों के बीच पैसे बांटे जा रहे हैं.
सुश्री बनर्जी ने कहा : भाजपा रात के दौरान उस समय यह अभियान चला रही है, जब प्रचार समाप्त हो जाता है. यह आश्चर्यजनक है कि कानून लागू करने वाली कोई भी एजेंसी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है.’
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक उम्मीदवार को करोड़ों रुपये ले जाते हुए पकड़ा गया था. बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के पिंगला इलाके में गुरुवार की देर रात भाजपा की उम्मीदवार और पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के वाहन से पुलिस ने 1.13 लाख रुपये जब्त किये थे. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से किसी भी स्थान पर उतरते हैं, तो किसी भी मीडियाकर्मी को इसके पास नहीं जाने दिया जाता है. ‘ऐसा क्यों है.’ मोदी को निशाना बनाते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं. ‘आपकी मौजूदगी इस बात की पुष्टि करती है कि तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सभी 42 सीटें मिलेंगी.’ उन्होंने कहा : हम (तृणमूल कांग्रेस) ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखना चाहते हैं, जो झूठे हैं.
इस बीच, भाजपा ने बनर्जी के आरोपों को ‘‘आधारहीन” बताया है. सुश्री बनर्जी के आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किये जाने पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनके द्वारा लगाये गये हवाला के आरोप ‘‘आधारहीन” है. उन्होंने कहा : ये तृणमूल कांग्रेस के मंत्री और नेता हैं जो रुपये बांट रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










