ePaper

बोलीं मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी- राहुल गांधी अभी बच्चे हैं और...

Updated at : 28 Mar 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी- राहुल गांधी अभी बच्चे हैं और...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने बंगाल सरकार के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि ‘वह अभी बच्चे हैं’…एक बच्चे के द्वारा कुछ कहा जाता है…मैं उसपर टिप्पणी नहीं करूंगीं. आगे ममता बनर्जी ने कहा […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने बंगाल सरकार के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि ‘वह अभी बच्चे हैं’…एक बच्चे के द्वारा कुछ कहा जाता है…मैं उसपर टिप्पणी नहीं करूंगीं.

आगे ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी वहीं करते हैं जो उन्होंने महसूस किया. मैं इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझती. वह अभी बच्चे हैं. मैं इस बारे में क्या कह सकती हूं?’.

न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में जब ममता बनर्जी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की घोषणा है. मेरे लिए इसपर किसी भी तरह का कमेंट करना उचित नहीं है. यदि आपको याद हो तो पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीएम ममता बनर्जी और वाम दलों पर करारा प्रहार किया था.

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि अब ममता बनर्जी और वाम दलों के बीच बहुत अंतर नहीं रहा. राहुल गांधी ने कहा था कि ममता जिस तरह की सरकार चला रही हैं ऐसा लगता है कि केवल उन्हें बोलने का अधिकार है, किसी और को नहीं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola