सामूहिक पिटाई के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

कोलकाता : कालीघाट इलाके में शंकर मंडल नामक एक युवक की मोबाइल चोर होने के संदेह में इलाके के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान सबूत […]
कोलकाता : कालीघाट इलाके में शंकर मंडल नामक एक युवक की मोबाइल चोर होने के संदेह में इलाके के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान सबूत हाथ लगने पर पुलिस की टीम ने बापी पात्र नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
उससे पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन 20 से 30 नहीं सिर्फ पांच से छह युवकों ने ही मिलकर शंकर मंडल की पिटायी की थी. दर्द बर्दास्त नहीं होने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. बापी से पूछताछ के बाद कालीघाट थाने की पुलिस की टीम ने उसके पिता कानाई पात्र को भी जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल के पास मौजूद शॉपिंग मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद लेकर इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




