पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

पति के अवैध संबंधों को लेकर हुआ था झगड़ा लिलुआ के कुंजपाड़ा इलाके की है घटना हावड़ा : पति के अवैध संबंधों को लेकर उससे झगड़ा करना पत्नी को मंहगा पड़ा. उसका पति गुस्से में उसे घसीटता हुआ बाथरूम में ले गया और केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी. कुछ देर बाद वह खुद […]
पति के अवैध संबंधों को लेकर हुआ था झगड़ा
लिलुआ के कुंजपाड़ा इलाके की है घटना
हावड़ा : पति के अवैध संबंधों को लेकर उससे झगड़ा करना पत्नी को मंहगा पड़ा. उसका पति गुस्से में उसे घसीटता हुआ बाथरूम में ले गया और केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी. कुछ देर बाद वह खुद ही पत्नी को लेकर हावड़ा जिला अस्पताल पहुंचा जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. घटना लिलुआ थाना अंतर्गत कुंजपाड़ा इलाके की है.
मृतका का नाम रूपाली कर्मकार (25) है. पुलिस ने आरोपी पति समीर कर्मकार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी. दोनों को एक बेटी भी है.
आरोप है कि समीर का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था. सोमवार रात फिर से दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. इसी दौरान समीर अंदर रूपाली बाथरूम में घसीटता ले गया और केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी. मृतका के मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




