बैंक अधिकारी ने ही ग्राहकों के खातों से धीरे-धीरे उड़ाये 1.40 करोड़, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 1:49 AM
इसी वर्ष जनवरी महीने में बैंक के महाप्रबंधक ने हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी थी शिकायत कोलकाता : अपने पद का गलत फायदा उठाकर नौ वर्षों में अपने ही बैंक के विभिन्न ग्राहकों के अकाउंट से कुल एक करोड़ 40 लाख रुपये गबन करने के मामले में लालबाजार के एंटी बैंक फ्रॉड डिपार्टमेंट की […]
इसी वर्ष जनवरी महीने में बैंक के महाप्रबंधक ने हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी थी शिकायत
कोलकाता : अपने पद का गलत फायदा उठाकर नौ वर्षों में अपने ही बैंक के विभिन्न ग्राहकों के अकाउंट से कुल एक करोड़ 40 लाख रुपये गबन करने के मामले में लालबाजार के एंटी बैंक फ्रॉड डिपार्टमेंट की टीम ने एक बैंक के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बैंक अधिकारी का नाम सुभाशीष दास गुप्ता है. उसके खिलाफ सबूत मिलने पर उसे हावड़ा के सांकराइल से गिरफ्तार कर लिया गया. बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि एक जनवरी 2019 को हेयर स्ट्रीट थाने में एक सरकारी बैंक के प्रबंधक दिलीप कुमार मृद्धा ने बैंक से एक करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि एक जून 2008 से लेकर 16 जून 2016 के बीच कुछ ग्राहकों के अकाउंट से रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. इन ट्रांसफर किये गये रुपयों को जोड़ा गया तो यह राशि एक करोड़ 40 लाख रुपये हुई.
इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. लालबाजार के बैंक धोखाधड़ी निरोधी शाखा की टीम ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि बैंक के अंदरूनी अधिकारी का ही इसके पीछे हाथ है. इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए एजीएम से पूछताछ शुरू की और उसके खिलाफ सबूत हाथ लगते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से कई कागजात भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी के साथ और कौन-कौन मिले हुए हैं, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










