मालदा में डेढ़ किलो सांप का जहर बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 1:36 AM
कीमत 60 लाख, एक आरोपी भी गिरफ्तार बांग्लादेश होकर चीन तस्करी की थी योजना एनएच-34 पर बीएसएफ को मिली सफलता मालदा : बांग्लादेश तस्करी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने करीब डेढ़ किलो सांप का जहर बरामद किया है. रविवार की देर रात मालदा जिले के गाजोल में 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा […]
कीमत 60 लाख, एक आरोपी भी गिरफ्तार
बांग्लादेश होकर चीन तस्करी की थी योजना
एनएच-34 पर बीएसएफ को मिली सफलता
मालदा : बांग्लादेश तस्करी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने करीब डेढ़ किलो सांप का जहर बरामद किया है. रविवार की देर रात मालदा जिले के गाजोल में 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा के करीब सांप का जहर बरामद किया गया. इस घटना में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.
सूत्र के अनुसार, करीब डेढ़ किलो सांप के इस जहर का बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपये है. मुख्य रूप से इस तरह का जहर बांग्लादेश के मार्फत चीन भेजा जाता है. इससे कई दवाएं और नशीले पदार्थ तैयार किये जाते हैं. विदेशों में इस तरह के जहर की मांग बहुत ज्यादा है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के सीमावर्ती दौलतपुर इलाके से भी सांप का जहर बरामद किया गया था.
वन विभाग के एक अधिकारी सत्यसुंदर देवनाथ ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ निर्धारित धाराओं में मामले दर्ज किये जायेंगे. साथ ही सांप का जहर किस किस्म का है, इसकी भी पड़ताल की जायेगी.
बीएसएफ की खुफिया शाखा की जानकारी के अनुसार सांप का यह जहर मालदा से दक्षिण दिनाजपुर होते हुए बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. इसी सूचना के आधार पर गाजोल के एनएच-34 पर बीएसएफ ने जाल बिछाया था. निर्धारित समय पर वाहन की तलाशी लेने के बाद जहर बरामद किया गया. उसके बाद मोहम्मद इस्माइल नामक व्यक्ति को बीएसएफ ने हिरासत में लिया. आरोपी मालदा के पुखुरिया इलाके का निवासी है. सांप का जहर एक बुलेटप्रूफ जार में रखा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










