ePaper

कोलकाता : नैहाटी में पुलिस और जनता के बीच हुई मारपीट, छह गिरफ्तार

Updated at : 27 Feb 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : नैहाटी में पुलिस और जनता के बीच हुई मारपीट, छह गिरफ्तार

कोलकाता : नैहाटी थानांतर्गत दो नंबर वार्ड के कारीगर पाड़ा इलाके में बढ़ते मादक पदार्थों के कारोबार व असामाजिक तत्वों के खिलाफ आंदोलन करते हुए विरोध जता रहे लोगों को शांत करने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस पर […]

विज्ञापन
कोलकाता : नैहाटी थानांतर्गत दो नंबर वार्ड के कारीगर पाड़ा इलाके में बढ़ते मादक पदार्थों के कारोबार व असामाजिक तत्वों के खिलाफ आंदोलन करते हुए विरोध जता रहे लोगों को शांत करने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस पर भी हमला किया.
पुलिस के दो कर्मी घायल हो गये है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन माह पहले कारीगरपाड़ा इलाके मेें मोहम्मद अरशद नामक एक व्यक्ति ने घर लिया और तब से उस इलाके में वहां मादक पदार्थों का धंधा शुरू हो गया है.
आरोप है कि अरशद की मदद से ही यह धंधा चल रहा है. इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन भी दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया, जिस कारण से गुस्साएं लोगों ने सोमवार रात विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस का कहना है कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक क्लब को भी सील कर दिया गया है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola