3,000 नये शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी : पार्थ

Updated at : 25 Feb 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
3,000 नये शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी : पार्थ

कोलकाता : ऑल बंगाल स्टेट गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन का 35वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को सॉल्टलेक स्थित विद्युत भवन में किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने किया. सम्मेलन में शिक्षा मंत्री को पुस्तकालय तैयार कराने, रिक्त पदों पर नये प्रोफेसरों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति समेत कई मांगों का एक लिखित […]

विज्ञापन
कोलकाता : ऑल बंगाल स्टेट गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन का 35वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को सॉल्टलेक स्थित विद्युत भवन में किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने किया. सम्मेलन में शिक्षा मंत्री को पुस्तकालय तैयार कराने, रिक्त पदों पर नये प्रोफेसरों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति समेत कई मांगों का एक लिखित आवेदन सौंपा गया.
साथ ही ऑल बंगाल स्टेट गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन की ओर से थैलेसीमिया फाउंडेशन के सदस्यों को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3,000 नये शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामसुंदर कुंडु, महासचिव सुशांत रॉय कर्मकार, मौलाना अबुल कलाम आजाद विश्वविद्यालय के कुलपति सैकत मित्रा सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola