आतंकी संगठन जेएमबी का सदस्य गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2019 1:07 AM
कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े होने के आरोप में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे शुक्रवार को सियालदह स्टेशन परिसर से दबोचा गया. आरोपी की पहचान मनिरुल इस्लाम (42) निवासी रघुनाथगंज, मुर्शिदाबाद के रूप में हुई है. […]
कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े होने के आरोप में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे शुक्रवार को सियालदह स्टेशन परिसर से दबोचा गया. आरोपी की पहचान मनिरुल इस्लाम (42) निवासी रघुनाथगंज, मुर्शिदाबाद के रूप में हुई है.
बोधगया विस्फोट मामले में उसके शामिल होने की आशंका जतायी गयी है. शनिवार को मनिरुल को बैंकशाॅल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने की निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










