बजट में सभी के हितों का ख्याल : मनोज सिंह

Updated at : 02 Feb 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
बजट में सभी के हितों का ख्याल : मनोज  सिंह

कोलकाता : नंपा स्टील एंड पावर (इंडिया) के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने केंद्रीय आम बजट को सभी के हितों का ख्याल रखने वाला बजट करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था. इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : नंपा स्टील एंड पावर (इंडिया) के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने केंद्रीय आम बजट को सभी के हितों का ख्याल रखने वाला बजट करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था. इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है.

आम लोगों को पांच लाख रुपये तक के आयकर में छूट का प्रावधान, साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को तीन हजार रुपये वार्षिक पेंशन तथा किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये सहित रक्षा बजट में जिस तरह से इजाफा किया गया है. उससे देश के जवानों को बड़ी ताकत मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के गरीब और पिछड़े लोगों के साथ-साथ उद्योग के हितों का भी ध्यान रखा है. यह बजट अभूतपूर्व बजट है .

तथा इस बजट के माध्यम से देश को एक नयी दिशा गयी है और इससे देश का सर्वांगीण विकास होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola