कोलकाता : मानिकतल्ला के दादाबाड़ी प्रांगण में बनेगी चार मंजिला धर्मशाला

Updated at : 25 Jan 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  मानिकतल्ला के दादाबाड़ी प्रांगण में बनेगी चार मंजिला धर्मशाला

कोलकाता : शादी समारोह, त्योहार और सामाजिक कार्यक्रम समेत किसी भी तरह के आयोजन के लिए धर्मशाला कम खर्च पर ही आसानी से मिल जाये, इसके लिए समाज कल्याण की भावना से सराहनीय कदम उठाते हुए दो सालों के अंदर ही श्री जैन श्वेतांबर पंचायती मंदिर के मानिकतल्ला स्थित दादाबाड़ी प्रांगण में एक धर्मशाला बनाने […]

विज्ञापन

कोलकाता : शादी समारोह, त्योहार और सामाजिक कार्यक्रम समेत किसी भी तरह के आयोजन के लिए धर्मशाला कम खर्च पर ही आसानी से मिल जाये, इसके लिए समाज कल्याण की भावना से सराहनीय कदम उठाते हुए दो सालों के अंदर ही श्री जैन श्वेतांबर पंचायती मंदिर के मानिकतल्ला स्थित दादाबाड़ी प्रांगण में एक धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया है.

गुरुवार को विधिवत रूप से उक्त प्रांगण में ही धर्मशाला के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन समाजसेवी प्रकाशचंद, रूपचंद, अंजू एवं सिद्धार्थ और अयान सावन सुखा ने किया. इस अवसर पर हीराचंद दुग्गड़, राजकुमार बोथरा, अजय चंद बोथरा, रवींद्र श्रीमाल, विमल सुराणा, नरेंद्र पारसान, सुशील राय सुराणा, चैतन बोहरा, अमित डागा, टिकमचंद डागा, मुन्ना बेगाणी एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित थे.

इस मौके पर रूपचंद सावन सुखा ने बताया कि इसका निर्माण समाज के हर वर्ग-जाति के लोगों के कल्याण की भावना से कम खर्च पर धर्मशाला उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है. कम खर्चे में ही लोगों को इस धर्मशाला में हर तरह की सुविधाएं मिल जायेंगी. शिलान्यास के बाद उन्हो‍ंने बताया कि यह चार मंजिला धर्मशाला होगा.
इसमें कुल 40 रूम की व्यवस्था रहेगी. दो बड़े हॉल होंगे. पांच फ्लैट की व्यवस्था रहेगी. इसमें काफी अधिक संख्या में लोगों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था रहेगी. यह धर्मशाला दो सालों के अंदर ही तैयार हो जायेगी. 2021 से लोगों को इस धर्मशाला का लाभ मिलने लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola