पुण्य धाम में पापी ‘मधुशाला’, पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम बिक रही अवैध शराब

Updated at : 15 Jan 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
पुण्य धाम में पापी ‘मधुशाला’, पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम बिक रही अवैध शराब

सागरद्वीप : स्वर्ग के द्वार तक पहुंचानेवाले तीर्थ गंगासागर में अवैध तरीके से चल रही शराब की दुकान अनायस ही बच्चन जी की कविता की कुछ पंक्तियां याद दिलाती हैं, कहा करो ‘जय राम’ न मिलकर, कहा करो ‘जय मधुशाला की’, और लिये जा, और पीये जा, बस इसी मंत्र का जाप करे जा, बने […]

विज्ञापन
सागरद्वीप : स्वर्ग के द्वार तक पहुंचानेवाले तीर्थ गंगासागर में अवैध तरीके से चल रही शराब की दुकान अनायस ही बच्चन जी की कविता की कुछ पंक्तियां याद दिलाती हैं, कहा करो ‘जय राम’ न मिलकर, कहा करो ‘जय मधुशाला की’, और लिये जा, और पीये जा, बस इसी मंत्र का जाप करे जा, बने पुजारी प्रेमी साकी, गंगाजल पावन हाला, मैं शिव की प्रतिमा बन बैठूं, मंदिर हो यह मधुशाला.
आश्चर्य की बात यह है कि सागर तट की यह मधुशाला कपिल मुनि मंदिर परिसर यानी गेट नंबर दो के पास लगे बाजार में स्थित है.
गौरतलब है कि इस बाजार में अन्य कईं स्थायी दुकानें भी हैं. जहां रोजमर्रा की जरूरतों के समान के साथ-साथ पूजा समाग्री, खाने-पीने के समान, शंख और सीप आदि के बने सजावटी समान भी बिकते हैं.
रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गंगासागर व्यवस्था के सवाल पर श्रीगोवर्धन मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि परिसर में प्रवेश के दौरान एक जगह कपिल मुनि सेवा ट्रस्ट के बैनर तले मुर्गीं का अंडा बिक रहा था, इसे देखकर मैं हैरान रह गया. तुरंत इस पर कार्रवाई की गयी, पर अफसोस इस बात का है कि मंदिर परिसर के गेट के पास ही अवैध शराब की दुकान धड़ल्ले से चल रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां साल के 365 दिन ब्लैक यानी बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर शराब मिलती है. हमने भी अपने पड़ताल में पाया कि शराब की दुकान रात के 12 बजे भी खुली हुई थी. लोग बेरोक-टोक शराब की देशी-विदेशी बोतलें खरीद रहे थे.
पुलिस की मौजूदगी का कोई असर नहीं
मकर संक्राति के पुण्य स्नान को सफल बनाने में जहां पूरा प्रशासन जुटा है वहीं इस पावन स्थली में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है. जबकि यहां दक्षिण 24 परगना के अलावा हावड़ा, मालदा, पश्चिम मिदनापुर तथा आसपास के जिलों से पुलिस कर्मियों को यहां बुलाया गया है.
जो 24 घंटे चप्पे- चप्पे पर नजर रख रहे हैं. बाजार से सटे सागर तट के पास गंगासागर कोष्टल थाना का आउटपोस्ट भी है, लेकिन इसके बावजूद यहां अवैध रूप फल-फूल रहा शराब का व्यापार गंगासागर की छवि को धूमिल करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola