कोलकाता : तिरंगा झंडा लेकर सिनेमा देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Updated at : 14 Jan 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  तिरंगा झंडा लेकर सिनेमा देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

कोलकाता : धर्मतल्ला स्थित आईनॉक्स समूह के हिंद सिनेमा में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के प्रदर्शन को लेकर मचे हंगामे के बीच रविवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म देखने पहुंचे. पचास से अधिक की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा था. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा […]

विज्ञापन
कोलकाता : धर्मतल्ला स्थित आईनॉक्स समूह के हिंद सिनेमा में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के प्रदर्शन को लेकर मचे हंगामे के बीच रविवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म देखने पहुंचे. पचास से अधिक की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा था.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धि है, इसीलिए सामूहिक तौर पर हम पार्टी की ओर से यह फिल्म देखने आये हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी थी. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की.
साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाये. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से थोड़ी देर के लिए दर्शक सहम गये. पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन कुछ भी अप्रिय नहीं हुआ. ये सारे लोग हॉल के अंदर गये, फिल्म देखे और शांतिपूर्वक तरीके से फिर लौट गये.
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले 11 जनवरी को जब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हुई थी, उसी दिन ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ भी रिलीज की गयी थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से दो दिनों तक हिंद सिनेमा हॉल को बंद रखना पड़ा था. इसके बाद रविवार को सिनेमा हॉल में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का शो शुरू किया गया, जिसे देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola