सीएम का करीबी बताकर इस्कॉन से धोखाधड़ी करनेवाला अरेस्ट

Updated at : 02 Jan 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम का करीबी बताकर इस्कॉन से धोखाधड़ी करनेवाला अरेस्ट

कोलकाता : खुद को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी बताकर नदिया जिले के मायापुर में जाकर इस्कॉन प्रबंधन से बढ़ती सुविधाएं लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सीआइडी के हाथ लगे आरोपी का नाम तापस बनर्जी है. […]

विज्ञापन
कोलकाता : खुद को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी बताकर नदिया जिले के मायापुर में जाकर इस्कॉन प्रबंधन से बढ़ती सुविधाएं लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सीआइडी के हाथ लगे आरोपी का नाम तापस बनर्जी है.
हैरानी की बात तो यह है कि वह मुख्यमंत्री का करीबी बताने के अलावा अपनी कार में नीले रंग की बत्ती का इस्तेमाल भी वह करता था. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक मायापुर में इस्कॉन प्रबंधन के तरफ से तरुण गौरहरि दास नामक महाराज ने इसकी शिकायत नवद्वीप थाने में दर्ज करायी थी.
शिकायत में कहा गया कि तापस बनर्जी खुद को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी बताकर मायापुर में आकर बढ़ती सुविधाएं ले रहा था. उसकी हरकतों से लगा कि वह झूठ बोल रहा है. वह नीली बत्ती के कार का भी इस्तेमाल करता था. इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी. 31 दिसंबर को जब वह फिर से मायापुर में आया तो सीआइडी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
सीआइडी अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय भी वह एक नीली बत्ती की कार में मौजूद था. अब तक दो बार उसने इसी तर्ज पर इस्कॉन प्रबंधन के साथ धोखाधड़ी कर चुका है. सीआइडी की टीम उसे अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola