हावड़ा : ग्रामीणों के खाते में अचानक आये हजारों रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 12:40 AM
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर के बाद खातों में आये रुपये शनिवार को भी जारी रहा रुपये आने का क्रम एडीएम ने कहा, घटना सही, सोमवार को होगी जांच हावड़ा : ग्रामीण हावड़ा के जयपुर में घोड़ाबेड़िया- चितनान ग्राम पंचायत के अंतर्गत आनेवाले कुछ गांवों में ग्रामीणों के बैंक खाते में अचानक हजारों रुपये जमा होने की […]
विज्ञापन
- शुक्रवार को दोपहर के बाद खातों में आये रुपये
- शनिवार को भी जारी रहा रुपये आने का क्रम
- एडीएम ने कहा, घटना सही, सोमवार को होगी जांच
हावड़ा : ग्रामीण हावड़ा के जयपुर में घोड़ाबेड़िया- चितनान ग्राम पंचायत के अंतर्गत आनेवाले कुछ गांवों में ग्रामीणों के बैंक खाते में अचानक हजारों रुपये जमा होने की सूचना मोबाइल के जरिये मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी.
ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन उन्हें इस बात की भी बेचैनी होने लगी कि आखिर ये रुपये कहां से उनके खाते में जमा हो गये.
पांच हजार से लेकर लाखों रुपये उनके खाते में जमा हो गये. शुक्रवार दोपहर से शनिवार तक मैसेज आने का सिलसिला जारी रहा. एडीएम (पंचायत) शंकर प्रसाद पाल ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है. इलाहाबाद बैंक के खाता धारकों के अलावा और भी कई बैंकों के खाता धारकों के अकाउंट में रुपये जमा होने का मैसेज मिला है. सोमवार बैंक मैनेजर से बात करेंगे आैर घटना की जानकारी लेंगे.
घोड़ाबेड़िया- चितनान ग्राम पंचायत की प्रधान साबिना मल्लिक के पति बापी मल्लिक ने बताया कि यह सही है कि कई ग्रामीणों के खाते में रुपये जमा होने की सूचना मिली है, लेकिन यह कितना सही है, इसका खुलासा बैंक खुलने के बाद ही चलेगा. शनिवार को बैंक बंद होने के कारण इलाके के विभिन्न साइबर कैफे में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










