ePaper

RSS प्रमुख मोहन भागवत संगठन विस्तार के लिए कोलकाता पहुंचे

Updated at : 12 Dec 2018 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
RSS प्रमुख मोहन भागवत संगठन विस्तार के लिए कोलकाता पहुंचे

कोलकाता : संगठन विस्तार की योजना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (‍आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गये हैं. वह दो दिनों तक आरएसएस सके सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे. बुधवार दोपहर 12:30 बजे विमान से कोलकाता पहुंचे संघ प्रमुख […]

विज्ञापन

कोलकाता : संगठन विस्तार की योजना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (‍आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गये हैं. वह दो दिनों तक आरएसएस सके सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे.

बुधवार दोपहर 12:30 बजे विमान से कोलकाता पहुंचे संघ प्रमुख ने खेल जगत से जुड़े आनंद मोहन, प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिंद्य मित्रा तथा काजल सेनगुप्ता से मुलाकात की. उन्हें आरएसएस की कार्यपद्धति से अवगत कराया. श्री भागवत ने राज्य के आएसएस पदाधिकारियों के साथ संघ विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की.

आरएसएस के दक्षिण बंग कार्यवाहक व प्रवक्ता डॉ जिष्णु बसु ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख का दौरा पूरी तरह से सांगठनिक है. वह किसी भी जनसभा या कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, बल्कि दो दिनों तक यहां रहने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक करेंगे. 14 दिसंबर की सुबह सांगठनिक बैठक के लिए वे ओड़िशा रवाना हो जायेंगे.

उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर को ही भागवत पश्चिम बंगाल आ गये थे. सबसे पहले उनका उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी का दौरा था. सोमवार को वहां पहुंचने के बाद दो दिनों तक संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. उसके बाद 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचे. 13 दिसंबर तक वह यहां रहेंगे.

डॉ बसु ने बताया कि समय-समय पर संघ प्रमुख का ऐसा दौरा होता रहता है. इसका लक्ष्य संगठन से संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाना और संघ की ओर से किये जाने वाले विभिन्न जनमुखी कार्यों को और अधिक सुचारु करने पर चर्चा करना होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola