हावड़ा : शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ अधमरा, सीने की हड्डियां टूटने की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2018 2:43 AM
विज्ञापन
नाक और मुंह में भी आयी हैं गंभीर चोटें आरोपी शिक्षक को प्रबंधन ने किया सस्पेंड घटना के बाद फरार है आरोपी हावड़ा : दक्षिण हावड़ा के बन बिहारी बोस रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र को गणित के शिक्षक ने इस कदर पीटा कि उसके सीने की गंभीर चोटें आयी हैं. उसके सीने […]
विज्ञापन
- नाक और मुंह में भी आयी हैं गंभीर चोटें
- आरोपी शिक्षक को प्रबंधन ने किया सस्पेंड
- घटना के बाद फरार है आरोपी
हावड़ा : दक्षिण हावड़ा के बन बिहारी बोस रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र को गणित के शिक्षक ने इस कदर पीटा कि उसके सीने की गंभीर चोटें आयी हैं. उसके सीने की हड्डियों के टूटने की आशंका जतायी गयी है. साथ ही नाक और मुंह में भी चोटें आयी हैं. पीड़ित छात्र का नाम शिवम साव (14) है. वह सातवीं कक्षा का छात्र है.
पीड़ित को शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं परिजनों ने आरोपी शिक्षक गोपाल कृष्णा के खिलाफ हावड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिवम हावड़ा थाना अंतर्गत राजबल्लभ साहा लेन का रहनेवाला है. पीड़ित की बहन काजल साव ने बताया कि शिक्षक ने उसे जमीन पर पटक कर पीटा है. अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम शिवम पर नजर बनाये हुए है. वहीं स्कूल प्रबंधन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है.
क्या है घटना
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शिवम परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था. दोपहर 12 बजे वह प्रिसिंपल के कार्यालय पहुंचा आैर उन्हें बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. शिवम ने कहा कि गणित के शिक्षक गोपाल कृष्णा ने उसे बहुत पीटा है. उसके सीने में दर्द हो रहा है. प्रिसिंपल ने तुरंत आरोपी शिक्षक को बुलाया.
घटना की जानकारी अभिभावक को भी दी गयी. इसके बाद अभिभावकों ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले शिवम की किसी दूसरे छात्र के साथ मारपीट हुई थी. उस छात्र ने इसकी शिकायत गोपाल कृष्णा से की थी.
मंगलवार को गोपाल कृष्णा ने शिवम को बुलाया आैर डांट-फटकार शुरू की. आरोपी शिक्षक ने बताया कि शिवम ने उसके साथ बदसलूकी की थी. बहरहाल, पुलिस पीड़ित छात्र का बयान लेने की कोशिश कर रही है. आरोपी शिक्षक फरार बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










