कोलकाता : जापान में बन रहा नेताजी स्मारक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ब्रेवरी अवार्ड जनवरी में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : इंडो जापानीज फाउंडेशन फॉर कल्चरल एक्सचेंज ऑफ वर्ल्ड पिस -नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ओर से ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस ब्रेवरी अवार्ड 2018’ का आयोजन िदल्ली में जनवरी 2019 में किया जायेगा. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद् के सदस्यों ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परिषद पिछले […]
विज्ञापन
कोलकाता : इंडो जापानीज फाउंडेशन फॉर कल्चरल एक्सचेंज ऑफ वर्ल्ड पिस -नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ओर से ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस ब्रेवरी अवार्ड 2018’ का आयोजन िदल्ली में जनवरी 2019 में किया जायेगा. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद् के सदस्यों ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि परिषद पिछले 30 सालों से नेताजी की राख जापान से लाने व जापान में नेताजी स्मारक बनाने का कार्य कर रही है. इंडो जापानीज फाउंडेशन फॉर कल्चरल एक्सचेंज ऑफ वर्ल्ड पिस -नेताजी सुभाषचंद्र बोस संस्था के संस्थापक बीएस देशमुख ने कहा कि जल्द ही जापान में नेताजी स्मारक बन जायेगा.
नेताजी बंगाल में जन्म लिए थे इसलिए बंगाल में उनके द्वारा किये गये कार्यों से लोगों को अवगत कराना चाहिए. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के वाइस चांसलर टीएन ओमकार, अध्यक्ष मोइनुल हक मोल्ला, संयोजक सचिव सूरज शंकर, हावड़ा डिस्ट्रिक अध्यक्ष प्रदीप भोजक, कार्यकारी सचिव अविद मोल्ला, सचिव सुकुमार दास सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










