कोलकाता : वार्ड 82 में 13 को जारी हो सकती है उपचुनाव की अधिसूचना, राज्य चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे कोलकाता के मेयर फिरहाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के नवनियुक्त मेयर फिरहाद हकीम सोमवार को राज्य चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और वहां राज्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कोलकाता नगर निगम के 82 नंबर वार्ड में होनेवाले उपचुनाव के लिए 13 दिसंबर को अधिसूचना जारी करने का […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के नवनियुक्त मेयर फिरहाद हकीम सोमवार को राज्य चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और वहां राज्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की.
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कोलकाता नगर निगम के 82 नंबर वार्ड में होनेवाले उपचुनाव के लिए 13 दिसंबर को अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव दिया. राज्य चुनाव आयोग ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को ग्रहण कर लिया है और इस संबंध में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है.
गौरतलब है कि कोलकाता नगर निगम के 82 नंबर वार्ड के पार्षद प्रणव विश्वास ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के अनुसार, कोलकाता के नवनियुक्त मेयर फिरहाद हकीम 82 नंबर वार्ड से उपचुनाव लड़ेंगे. 82 नंबर वार्ड मेें छह जनवरी को चुनाव होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन