सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, चार पकड़ाये, एक फरार, महीनेभर से जारी था अत्याचार

Updated at : 01 Dec 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : खोरीबाड़ी में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, चार पकड़ाये, एक फरार, महीनेभर से जारी था अत्याचार

डरा-धमका कर महीनेभर से जारी था अत्याचार सिलीगुड़ी : 40 वर्षीया एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य एक आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पीड़िता को डरा-धमाकर महीने भर से रेप किये जाने का खुलासा हुआ है. यह जघन्य […]

विज्ञापन
डरा-धमका कर महीनेभर से जारी था अत्याचार
सिलीगुड़ी : 40 वर्षीया एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य एक आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पीड़िता को डरा-धमाकर महीने भर से रेप किये जाने का खुलासा हुआ है.
यह जघन्य घटना सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के खोरीबाड़ी प्रखंड के भालूगाड़ा इलाके की है. गिरफ्तार हुए आरोपियों की शिनाख्त भालूगाड़ा निवासी विश्वनाथ विर्जा, तिपु विर्जा, प्रेम विर्जा व भोलेन मिर्जा के रूप में हुई है. वहीं, अन्य एक आरोपी माजू विर्जा फरार है. खोरीबाड़ी थाना की पुलिस रविवार को चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश करेगी.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति बीते एक महीने से कामकाज के सिलसिले से काठमांडू में था. पति के घर में न रहने का पांचों आरोपी नाजायज फायदा उठाने के मकसद से महीने भर से पीड़िता के साथ जोर-जबरदस्ती संबंध बना रहे थे. पीड़िता द्वारा पुलिस को दिये बयान के अनुसार बात किसी को भी बताने पर पांचों जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे. डरा-धमका कर जबरदस्ती कर रहे थे.
किसी तरह यह बात जब पीड़िता के पति तक पहुंची. वह आनन-फानन में काठमांडू से अपने गांव पहुंचा. पति ने पुलिस को बताया कि इस घटना के विरोध में जब उसने पांचों से बातचीत की तो उल्टा मेरे साथ ही मारपीट करने लगे. इसके बाद ही पति ने खोरीबाड़ी थाना में पांचों आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक दायर करायी. इस घटना के बाद से पीड़ित पति-पत्नी जहां काफी डरे सहमे हुए हैं. वहीं, खबर के फैलते ही खोरीबाड़ी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola