कोलकाता : महानगर सहित जिलों में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ चला अभियान, कई गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2018 7:47 AM

विज्ञापन

महानगर सहित राज्य भर में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान जारी है. शनिवार को छापेमारी के दौरान कई किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये और कई आरोपी गिरफ्तार भी हुए. कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र से शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध तरीके से ब्रिकी कर रहे 25 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. […]

विज्ञापन
महानगर सहित राज्य भर में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान जारी है. शनिवार को छापेमारी के दौरान कई किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये और कई आरोपी गिरफ्तार भी हुए.
कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र से शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध तरीके से ब्रिकी कर रहे 25 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम बाप्पा प्रधान (23) और बेचाराम धारा (46) है.
पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर को सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सीके मार्केट के पास से दोनों को दबोचा. गिरफ्तार बाप्पा न्यूटाउन का और बेचाराम दत्ताबाद रोड का निवासी है. दोनों के खिलाफ विधाननगर पूर्व थाने में आइपीसी की धारा 285/286/188 और वेस्ट बंगाल फायर सर्विस एक्ट 1950 के 24 के तहत मामले दर्ज किये गये हैं.
इस्लामपुर : तीन लाख के प्रतिबंधित पटाखे जब्त
इस्लामपुर. दीपावली से पहले प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ इस्लामपुर थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार रात इस्लामपुर शहर के विभिन्न स्थानों में तलाशी के दौरान लगभग तीन लाख रुपये के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये.
इस दौरान पुलिस ने निमाई पाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. आरोप है कि जब्त किये गये प्रतिबंधित पटाखे दीपावली के लिए व्यवसायियों ने जमा किये थे. इस्लामपुर थाना पुलिस ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा. आरोपी को शनिवार को इस्लामपुर अदालत में पेश किया गया है.
नदिया : लाखों के अवैध पटाखे जब्त
कल्याणी. नदिया जिले के सतबा थाना अंर्तगत मदनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर लाखों के अवैध पटाखे जब्त किये और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम संजीत सिंह बताया गया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी वहां लाखों के अवैध पटाखे संग्रह कर रखे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और पटाखों को जब्त कर लिया.
अशोकनगर : 68 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार
कोलकाता. अशोकनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेड़ाचांपा इलाके में गैर कानूनी तरीके से बनाये जा रहे प्रतिबंधित पटाखे जब्त कर लिये.इस दौरान 68 किलो पटाखे और 84 पटाखा बनाने का बारूद जब्त किया गया. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अब्दुल रज्जाक मंडल (40) है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित पटाखा बनाने का काम चल रहा था.
तारातल्ला : प्रतिबंधित पटाखों के संग गिरफ्तार
कोलकाता : तारातला थाना इलाके से प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम भास्कर नस्कर (49) है. वह महेशतला थाना अंतर्गत फूलबागान के कचहरी बागान गांव का निवासी है. उसके कब्जे से करीब 76 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये हैं. पुलिस की छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola