ePaper

तिनसुकिया हत्याकांड: हत्या के विरोध में सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्वीटर का डीपी किया ब्लैक

Updated at : 03 Nov 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
तिनसुकिया हत्याकांड: हत्या के विरोध में सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्वीटर का डीपी किया ब्लैक

कोलकाता : असम के तिनसुकिया में बंगाली मूल के पांच लोगों की हत्या का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीटर का डीपी ब्लैक कर लिया. साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने डीपी को ब्लैक करने का आग्रह किया.सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक व ट्वीटर एकाउंट के डीपी […]

विज्ञापन
कोलकाता : असम के तिनसुकिया में बंगाली मूल के पांच लोगों की हत्या का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीटर का डीपी ब्लैक कर लिया. साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने डीपी को ब्लैक करने का आग्रह किया.सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक व ट्वीटर एकाउंट के डीपी के ब्लैक कर दिया है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. गौरतलब है कि गुरुवार की रात को ही असम के तिनसुकिया में हुए हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की थी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार की रात ट्वीट किया था कि असम से बेहद खराब खबर आ रही है. हम तिनसुकिया में हुए क्रूर हमले की निंदा करते हैं. हमारे पास पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.
दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर आश्चर्य जताया कि क्या ये हमले राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर हुए हैं.
उन्होंने सवाल किया कि क्या यह हालिया एनआरसी घटनाक्रम का नतीजा है. साथ ही उन्होंने गुरुवार रात को ही घोषणा कर दी कि असम में हुई पांच लोगों की ‘वीभत्स हत्या’ के विरोध में तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन करेगी.
गौरतलब है कि असम में तिनसुकिया जिले के खेरोनिबाड़ी में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि हमले में दो लोग घायल हो गए थे. तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अभिषेक बनर्जी दक्षिण कोलकाता में यादवपुर 8 बी बसस्टैंड से हजारा क्रॉसिंग तक प्रदर्शन का नेतृत्व किया.
तृणमूल ने किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
असम हत्याकांड के िखलाफ कोलकाता के जादवपुर 8 बी स्टैंड से हाजरा मोड़ तक निकाली गयी तृणमूल युवा कांग्रेस की विरोध रैली में सांसद अभिषेक बनर्जी, शहरी िवकास मंत्री फिरहाद हकीम, पूर्व मंत्री मदन मित्रा, एमआइसी देवाशीष कुमार व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola