ePaper

लोकसभा चुनाव में बंगाल से हेवीवेट चेहरों को उतार सकती है भाजपा

Updated at : 31 Oct 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में बंगाल से हेवीवेट चेहरों को उतार सकती है भाजपा

कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल को जरिया बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी, बंगाल में हैवीवेट चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है. इसे लेकर अभी से ही भाजपा में मंथन शुरू हो गया है.पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े चेहरों को भी […]

विज्ञापन
कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल को जरिया बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी, बंगाल में हैवीवेट चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है. इसे लेकर अभी से ही भाजपा में मंथन शुरू हो गया है.पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े चेहरों को भी बंगाल से ही चुनाव मैदान में उतारने की अधिक संभावना है.
इधर बताया जा रहा है कि भाजपा विचार-विमर्श कर रही है कि पुरी से नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में खड़ा किया जाये, तो इसका बंगाल पर भी अधिक प्रभाव पड़ेगा.
वहीं दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर कोलकाता अथवा आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारने पर भी प्रदेश भाजपा की ओर से केंद्र के समक्ष अनुरोध रखा जा रहा है. प्रदेश भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर के चर्चित चेहरों को बंगाल से खड़ा करने के लिए अनुरोध किया गया है, ताकि उसका प्रभाव बंगाल अन्य सीटों पर भी पड़े.
ठीक इसी तरह से बीरभूम से लॉकेट चटर्जी के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है. इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि हमारी असली जीत बंगाल में जीतने से है और इसी के लिए जोर दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola