दुर्गापूजा के पहले मंगलवार को कैबिनेट बैठक करेंगी सीएम ममता बनर्जी कहा, बर्बाद हो चुकी है अर्थव्यवस्था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आर्थिक स्थिरता के बगैर राजनीतिक स्थिरता संभव नहीं कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिरता के बगैर राजनीतिक स्थिरता हासिल नहीं की जा सकती. आरएसएस पर साधा निशाना उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि […]
विज्ञापन
आर्थिक स्थिरता के बगैर राजनीतिक स्थिरता संभव नहीं
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिरता के बगैर राजनीतिक स्थिरता हासिल नहीं की जा सकती.
आरएसएस पर साधा निशाना
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य में ‘एक राजनीतिक दल की तरह’ व्यवहार कर रहा है. पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था खतरनाक स्थिति में है. देश को बचाने के लिए इसे बदलना होगा. जब आर्थिक स्थिरता नहीं होगी तब राजनीतिक स्थिरता भी नहीं हो सकती. इस सरकार को जाना चाहिए.
ईंधन के बढ़े दामों के लिए केंद्र पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों से कर घटाने के लिए कहने से पहले केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर लगाये गये 10 रुपये के उप कर को वापस लेना चाहिए.
हाल ही में संघ की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी को भेजे गये कानूनी नोटिस पर टिप्पणी करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि वह इन सबसे ‘परेशान’ नहीं हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि संघ को खुद को राजनीतिक संगठन घोषित कर देना चाहिए.
दुर्गापूजा के पहले मंगलवार को कैबिनेट बैठक करेंगी सीएम
कोलकाता : राज्य में दुर्गापूजा का काउंट डाउन शुरू हो गया है. राज्यवासी दुर्गापूजा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस उत्सव के माहौल में शांति बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जरूरी बैठक बुलायी है.
दुर्गापूजा के ठीक पहले मंगलवार को, अर्थात् महालया के बाद वाले दिन राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैबिनेट बैठक करेंगी. इस बैठक में सभी कैबिनट स्तर के मंत्रियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जहां एक ओर कैबिनेट मंत्रियों को पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश देंगी, वहीं राज्य सरकार की विकासमूलक योजनाओं को पूजा के जरिये लोगों तक पहुंचाने का आह्वान करेंगी. पूजा के ठीक पहले माझेरहाट ब्रिज हादसा, दमदम के नागेरबाजार में बम ब्लास्ट व मेडिकल हॉस्पिटल में अग्निकांड जैसी घटनाएं हुई हैं.
पूजा के दौरान इस प्रकार की घटना ना हो, इसे लेकर ही मुख्यमंत्री राज्य के मंत्रियों को हर संभव कदम उठाने और हमेशा सतर्क रहने का सुझाव देंगी, ताकि पूजा के समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो. इसलिए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दुर्गापूजा के पहले कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










