रेड रोड में दुर्गा पूजा कार्निवल 23 अक्तूबर को, सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों को विश्व बांग्ला शारद सम्मान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2018 4:16 AM
विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गा-पूजा न केवल बंगाल का बल्कि पूरे देश का एक महत्वपूर्ण उत्सव है. बंगाल के लिए यह उत्सव सबसे बड़ा उत्सव है. यह सीधे लोगों के दिलों से जुड़ा हुआ है. इस उत्सव की महत्ता देखते हुए इस बार भी राज्य सरकार की ओर से विश्वबांग्ला शारद सम्मान का आयोजन किया जायेगा. इसके […]
विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गा-पूजा न केवल बंगाल का बल्कि पूरे देश का एक महत्वपूर्ण उत्सव है. बंगाल के लिए यह उत्सव सबसे बड़ा उत्सव है. यह सीधे लोगों के दिलों से जुड़ा हुआ है. इस उत्सव की महत्ता देखते हुए इस बार भी राज्य सरकार की ओर से विश्वबांग्ला शारद सम्मान का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए दुर्गा पूजा कमेटियां गुरुवार से ही आवेदन कर सकती हैं.
तथ्य केंद्र से फार्म वितरित किये जा रहे हैं. कमेटियों के आवेदन 5 अक्टूबर तक स्वीकार किये जायेंगे. बेहतरीन पूजा पंडालों का चयन सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, रोशनी सजावट, थीम म्यूजिक, सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग के आधार पर चयन किया जायेगा. अलग-अलग श्रेणी में बेहतरीन पंडालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. सर्वश्रेष्ठ पंडालों का चार चरणों में मूल्यांकन किया जायेगा.
साथ ही इस बार रेड रोड कार्निवल न केवल बंगाल के लोगों के लिए बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा. बंगाल के अलावा बाहर के व विदेशी पर्यटकों के ज्यादा संख्या में भाग लेने की संभावना है. यह जानकारी नंदन (4) में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के सूचना व संस्कृति राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने दी. उन्होंने बताया कि विश्वबांग्ला शारद सम्मान बंगाल का एक सर्वोच्च सम्मान है.
सरकार बेहतरीन पूजा कमेटियों को सम्मानित कर प्रति वर्ष उनका उत्साह बढ़ाने का काम करती है. इस उत्सव को लेकर बंगाल के लोग ज्यादा ही उत्साहित रहते हैं. इस बार 75 पूजा पंडालों को चुना सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल (शेरा पूजो) के रूप में चुना जायेगा. इन सभी विजेता पूजा कमेटियों को लेकर रेड रोड पर पूजा कार्निवल किया जायेगा.
यह तीसरा साल है, जब रेड रोड कार्निवल का आयोजन किया जायेगा. इसमें न केवल राज्य के पूजा प्रेमी भाग लेंगे बल्कि इस बार ज्यादा विदेशी पर्यटकों के भाग लेने की उम्मीद है. रेड रोड पर बैठकर लोग व विदेशी पर्यटक विश्व बांग्ला का परिदर्शन कर सकते हैं, इसका एक अलग ही आकर्षण होगा. यह किसी र्धम की नहीं बल्कि सबकी पूजा है, सबका उत्सव है.
मंत्री का कहना है ऐसे भव्य व बड़े रोड महोत्सव का आयोजन कहीं भी नहीं होता है, जो बंगाल में होता है. सृष्टि के दिन महानगर की सर्वश्रेष्ठ पूजा कमेटियों का चयन किया जायेगा. जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों के नाम की घोषणा सप्तमी के दिन की जायेगी. समस्त सूचना विभाग की वेबसाइट www.biswabanglasharadsamman.com पर दे दी जायेगी.
दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग रेड रोड कार्निवल में आकर बड़े पूजा पंडालों का दर्शन कर सकते हैं. इस बार विर्सजन 19 अक्टूबर से शुरू होगा. कार्यक्रम में सूचना व संस्कृति के मुख्य सचिव विवेक कुमार, नंदन की सीइओ महुआ बनर्जी, सूचना विभाग के निदेशक मित्र चटर्जी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










