कोलकाता : गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के संस्थापक मनोदत्त सिंह का निधन

Updated at : 23 Sep 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के संस्थापक मनोदत्त सिंह का निधन

कोलकाता : गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के संस्थापक श्रद्धेय मनोदत्त सिंह का निधन शनिवार सुबह 5 बजे हो गया. स्वर्गीय श्री सिंह का निधन उनके पैतृक निवास स्थान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अरसठी गांव में हुआ. वे 101 वर्ष के थे. घटना के बाद गंगासागर संयुक्त समिति के पदाधिकारियों में गहरा शोक […]

विज्ञापन
कोलकाता : गंगासागर तीर्थ यात्री संयुक्त समिति के संस्थापक श्रद्धेय मनोदत्त सिंह का निधन शनिवार सुबह 5 बजे हो गया. स्वर्गीय श्री सिंह का निधन उनके पैतृक निवास स्थान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अरसठी गांव में हुआ. वे 101 वर्ष के थे. घटना के बाद गंगासागर संयुक्त समिति के पदाधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त है.
गंगासागर संयुक्त समिति के सचिव भरत मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति एवं दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे. गंगासागर संयुक्त समिति के वर्तमान अध्यक्ष तारकनाथ त्रिवेदी ने कहा की मनोदत्त सिंह का जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है. हमनें एक महान समाजसेवी को खो दिया है. स्वर्गीय मनोदत्त सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिले फैजाबाद में हुआ. अंतिम यात्रा में शोकाकुल परिवार के साथ संयुक्त समिति के लोग भी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola