महानगर में वाहनों की एंट्री पर पुलिस सख्त, 20 चक्के वाले वाहनों को दो दिन में निकालें

Updated at : 08 Sep 2018 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर में वाहनों की एंट्री पर पुलिस सख्त, 20 चक्के वाले वाहनों को दो दिन में निकालें

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज हादसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कुछ दिनों तक महानगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश के बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से उन वाहनों को महानगर से निकलने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है. पुलिस का नया फरमान कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त […]

विज्ञापन
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज हादसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कुछ दिनों तक महानगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश के बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से उन वाहनों को महानगर से निकलने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है.
पुलिस का नया फरमान
कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) विनीत गोयल ने शुक्रवार को लालबाजार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महानगर में विभिन्न सामान के साथ जो 20 चक्कों के वाहन प्रवेश किये हैं, उन्हें यहां से निकलने के लिए पुलिस ने दो दिनों का समय दिया है. इसी के साथ ही अब महानगर में पुलिस की तरफ से नया निर्देश आने तक 20 चक्कों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.
उन्होंने साफ कर दिया कि कोलकाता पुलिस की तरफ से सिर्फ 20 चक्कों के वाहनों के महानगर में प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. इसके अलावा अन्य वाहन महानगर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक पुलिस के निर्देश को मानकर आवाजाही कर सकते हैं. श्री गोयल ने कहा कि माझेरहाट ब्रिज हादसे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कुछ ब्रिजों की मरम्मत के कारण महानगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया था.
उसी निर्देश का पुलिस पालन कर रही है. पुलिस का अगला निर्देश आने तक महानगर में कोई 20 चक्के के वाहन नहीं प्रवेश कर सकेंगे. 20 चक्कों के वाहनों के साथ महानगर में मौजूद चालकों व ट्रक मालिकों से दो दिनों में सामान अनलोड करवाकर यहां से वाहन को निकाल लेने का आवेदन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola