कोलाकाता : ममता बनर्जी ने क्यों रोका मेट्रो रेल का निर्माण कार्य?

Updated at : 07 Sep 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोलाकाता : ममता बनर्जी ने क्यों रोका मेट्रो रेल का निर्माण कार्य?

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मेट्रो रेलवे से माझेरहाट पुल के पास फिलहाल काम रोकने के लिए कहा गया है. जब तक पुल हादसे की जांच कर रही समिति रिपोर्ट नहीं देती, तब तक काम स्थगित रहेगा. उन्होंने गुरुवार को कहा कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मेट्रो रेलवे से माझेरहाट पुल के पास फिलहाल काम रोकने के लिए कहा गया है. जब तक पुल हादसे की जांच कर रही समिति रिपोर्ट नहीं देती, तब तक काम स्थगित रहेगा.

उन्होंने गुरुवार को कहा कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने एक रिपोर्ट में कहा है कि मेट्रो रेलवे के निर्माण कार्य से यहां कई परेशानियां पैदा हो गयी हैं.

राज्य सचिवालय में एक समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘पुल हादसे पर मुख्य सचिव मलय डे की अध्यक्षता वाली समिति की जांच रिपोर्ट आने तक, राज्य सरकार ने मेट्रो रेलवे से माझेरहाट पुल के पास अस्थायी रूप से काम रोकने को कहा है. समिति से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है.’

यह रेखांकित करते हुए कि मेट्रो रेलवे यहां करीब नौ साल से काम कर रही है, बनर्जी ने कहा, ‘वहां पिलर के काम से वाइब्रेशन पैदा हो रहा है. संभवत: इससे पुल को नुकसान पहुंचा है. उच्चाधिकार प्राप्त समिति इसकी जांच करेगी.’

मंगलवार को पुल गिरने के कुछ ही देर बाद जोका-बीबीडी बाग मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कर रही रेल विकास निगम लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा था कि घटना का मेट्रो रेल निर्माण से कोई संबंध नहीं है.

इस बारे में सवाल करने पर बनर्जी ने कहा, वे लोग बहुत ‘स्मार्ट’ हैं. उन्होंने तुरंत बयान जारी कर दिया. वहीं, दूसरी ओर कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola