महानगर में और 80 ई-बसें उतारेगा परिवहन विभाग, परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी जानकारी

Published at :29 Aug 2018 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर में और 80 ई-बसें उतारेगा परिवहन विभाग, परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी जानकारी

कोलकाता : महानगर व आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर बस परिसेवा प्रदान करने के लिए राज्य के परिवहन विभाग ने ई-बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. अगले कुछ महीने में परिवहन विभाग द्वारा और 80 ई-बस उतारे जायेंगे. इस संबंध में राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर व आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर बस परिसेवा प्रदान करने के लिए राज्य के परिवहन विभाग ने ई-बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. अगले कुछ महीने में परिवहन विभाग द्वारा और 80 ई-बस उतारे जायेंगे. इस संबंध में राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हमारी सरकार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए लोगों को बेहतर परिसेवा देने की योजना बनायी है.
इसलिए परिवहन विभाग द्वारा इको-फ्रेंडली बस (ई-बस) उतारने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आसनसोल-दुर्गापुर से कोलकाता के लिए सीएनजी बस परिसेवा शुरू की गयी थी. इस बार और 29 सीएनजी बस उतारने की योजना है. श्री अधिकारी ने आगे बताया कि राजारहाट-न्यूटाउन में हिडको की ओर से ई-बस उतारे गये हैं. अब कोलकाता व वृहत्तर कोलकाता में भी ई-बसें चलायी जायेंगी.
पर्यावरण की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही सरकार
पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विभाग दक्षता से कार्य कर रहा है. राज्य सरकार ने इसके लिए कई योजनाएं भी तैयार की है. कुम्हारटोली के मूर्तिकारों को प्रतिमाओं को रंगने के लिए मुफ्त में इको-फ्रेंडली रंग प्रदान किये जा रहे हैं. इसके साथ ही इको-फ्रेंडली तरीके से पंडाल बनाने वाले आयोजकों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा. कोलकाता के साथ-साथ जिलों में भी इस योजना को लागू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola