खत्म हो जायेंगे लघु व्यवसाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 5:06 AM
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि रुपया कमजोर होने के कारण असंगठित क्षेत्र और लघु व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा और इससे तेल आयात के मूल्य में इजाफा होगा. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि नोटबंदी त्रासदी और अब रुपये में गिरावट. रुपया अब तक के अपने निचले स्तर पर आ गया […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि रुपया कमजोर होने के कारण असंगठित क्षेत्र और लघु व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा और इससे तेल आयात के मूल्य में इजाफा होगा. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि नोटबंदी त्रासदी और अब रुपये में गिरावट. रुपया अब तक के अपने निचले स्तर पर आ गया है. इसे लेकर हम बहुत चिंतित हैं.
उन्होंने कहा कि इससे आयातित तेल की कीमत अब बढ़ेगी. सब्जियों की कीमत बढ़ेगी. नोटबंदी त्रासदी और अब रुपया कमजोर होने से असंगठित क्षेत्र और लघु व्यापार मारा जायेगा और साथ ही किसान का संकट भी बढ़ जायेगा. समय बीतता जा रहा है और साफ दिख रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था किधर जा रही है.
गौरतलब है कि गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे कमजोर हुआ. इसके साथ ही एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 70.32 रुपये हो गयी, जो अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि रुपये के मूल्य में गिरावट से तेल आयात के बिलों में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद रुपये में हुई गिरावट से छोटे व्यवसाय खत्म हो जायेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार को रुपये में आयी अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट से किसानों में हताशा थी, लेकिन बाद में हुई कुछ सुधार से उन्हें थोड़ी राहत मिली. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ेंगे. नोटबंदी आपदा के बाद और रुपये के निचले स्तर पर आने से अनौपचारिक क्षेत्र व छोटे व्यवस्या समाप्त हो जायेंगे. किसानों की परेशानियां मिली जुली हैं. व्यापक व्यापार घाटे के साथ हाल ही में विदेशी फंडों के भारत से जाने के कारण भारतीय रुपया कमजोर हुआ है और अब तक के निचले स्तर पर पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










