आज राज्य में, कल कोलकाता में तृणमूल का धिक्कार दिवस
Updated at : 11 Aug 2018 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शनिवार को एक ओर कोलकाता में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान सभा होगी, जबकि दूसरी ओर आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस एनआरसी को लेकर पूरे प्रदेश में धिक्कार दिवस मनायेगी, लेकिन कोलकाता में धिक्कार दिवस रविवार को मनाने का फैसला लिया गया है. इसके पीछे अमित शाह की सभा को कारण बताया […]
विज्ञापन
कोलकाता : शनिवार को एक ओर कोलकाता में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान सभा होगी, जबकि दूसरी ओर आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस एनआरसी को लेकर पूरे प्रदेश में धिक्कार दिवस मनायेगी, लेकिन कोलकाता में धिक्कार दिवस रविवार को मनाने का फैसला लिया गया है. इसके पीछे अमित शाह की सभा को कारण बताया गया है.
इस बाबत पत्रकारों से बातचीत करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि यही राजनीतिक शिष्टाचार होता है. तृणमूल कांग्रेस शिष्टाचार जताना जानती है.
उल्लेखनीय है कि असम में एनआरसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार विरोध में आवाज बुलंद कर रही है. उसने साफ एलान कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी. इसके लिए वह लगातार आंदोलन करती रहेगी.
इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने धिक्कार दिवस मनाने का एलान कर दिया, लेकिन पहले से ही भाजयुमो ने कोलकाता में सभा करने का एलान किया था. इसके लिए पूरे प्रदेश से युवाओं को लाने की बात है. लिहाजा भीड़ काफी होगी. इसको देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम कोलकाता में एक दिन बाद करने का निर्णय लिया.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूरे प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस के लोग हाथ में काला झंडा लेकर सड़कों पर उतर कर धिक्कार दिवस मनायेंगे. इसमें सांसद व विधायक के अलावा सभा जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे, जो नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे.
उन्होंने कहा कि एनआरसी के तहत अमानविक रूप से लोगों का नाम अलग किया जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा शिकार बंगाली समाज हो रहा है, जिसके खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




