छात्रा को अगवा कर शादी करने की कोशिश
Updated at : 09 Aug 2018 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : दसवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर उसका पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती शादी की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उसके साथियों ने छात्रा के माता-पिता व गर्भवती भाभी से मारपीट का आरोप सामने आया है. मंगलवार की रात यह घटना मानिकचक थाना के मथुरापुर ग्राम पंचायत के धनराजपुर गांव में घटी […]
विज्ञापन
मालदा : दसवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर उसका पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती शादी की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उसके साथियों ने छात्रा के माता-पिता व गर्भवती भाभी से मारपीट का आरोप सामने आया है. मंगलवार की रात यह घटना मानिकचक थाना के मथुरापुर ग्राम पंचायत के धनराजपुर गांव में घटी है.
घटना में घायल छात्रा, उसकी मां व भाभी को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपी युवक इंद्रजीत महालदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा के परिवारवालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायल छात्रा मथुरापुर तिलकसुंदरी हाईस्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ती है. उसकी मां रानी महालदार (40) एवं गर्भवती भाभी पार्वती महालदार (22) को मालदा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है.
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात पड़ोसी युवक इंद्रजीत महालदार अचानक अपने दलबल के साथ घर में घुस आया. उनलोगों ने बेटी को जबरदस्ती शादी करने के लिए उठाकर ले गया. परिवारवालों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी बांस से पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों ने छात्रा की गर्भवती भाभी को भी नहीं बख्सा. उनलोगों के चिल्लाने से पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचते हीं आरोपी भाग निकले.
छात्रा ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिनों से स्कूल व ट्यूशन पढ़ने जाते समय आरोपी व उसके साथी परेशान किया करते थे. शादी का प्रस्ताव भी दिया. छात्रा ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो उसके घर पर धावा बोल दिया. मानिकचक थाना पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज करवायी गयी है. छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




